{"_id":"5727921a4f1c1ba6155cd10e","slug":"stop-walking-picketed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा रोकने पर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा रोकने पर धरना दिया
कुशीनगर
Updated Mon, 02 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
धरनास्थल पर पहुंचे प्रभारी एसडीएम को ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बिना परमिट के संचालित हो रहे पशु वधशालाआें को बंद कराने सहित तीन मांगों को लेकर पडरौना में डाकबंगला गेट पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। बाद में धरनास्थल पर पहुंचे प्रभारी एसडीएम को ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया समेत जनपद की समस्त पशु वधशालाओं को बंद कराने, पशु तस्करी रोकने और कसया के एक मिशन स्कूल के छात्राें की कलाई से रक्षासूत्र काटने आदि के विरोध में हियुवा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को डाकबंगले में एकत्र हुए।
उसके बाद पडरौना से जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर तक पदयात्रा शुरू की, लेकिन डाकबंगले के बाहर काफी तादाद में मौजूद पुलिस और पीएसी के जवानों ने उन्हें रोक लिया। हियुवा नेता राजेश्वर सिंह, जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु, जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन, विनय जायसवाल, मनीष जायसवाल, दिग्विजय किशोर शाही सहित हियुवा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताआें के साथ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
इन लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जमकर कोसा। तकरीबन दो घंटे के धरने के बाद प्रभारी एसडीएम अरुण पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस धरना प्रदर्शन को जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा, ओमप्रकाश वर्मा, दीपक शर्मा, रवींद्र सिंह, विनोद गिरि, शेषमणि गौंड़ सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
इस दौरान राकेश गुप्ता, कामता प्रजापति, सत्येंद्र कन्नौजिया, दिलीप राय, संजय राव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सुरक्षा के लिहाज से पडरौना के सीओ और कोतवाल सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।