{"_id":"65aee061f4b8912eb501b6b4","slug":"stone-pelting-on-the-procession-had-the-police-arrived-on-time-the-controversy-would-not-have-escalated-so-much-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-11456-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस पर पथराव : समय से पहुंच जाती पुलिस तो नहीं बढ़ता इतना विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस पर पथराव : समय से पहुंच जाती पुलिस तो नहीं बढ़ता इतना विवाद
Tue, 23 Jan 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
कसया थाना क्षेत्र के बरवा बाजार गांव में जुलूस पर हुए पथराव के बाद पहुंचे पुलिस।
कसया।
कसया के बरवा बाजार में सोमवार देर शाम बाइक जुलूस पर पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण होने का कारण ग्रामीण पुलिस की लापरवाही को मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पटाखा फूटने को लेकर जब कहासुनी शुरू हुई थी तभी पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन वह देर से पहुंची। कहासुनी धीरे-धीरे विवाद में बदल गई और पथराव हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस समय से पहुंच जाती तो शायद इतना बड़ा बवाल नहीं होता। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और वहां पुलिस तैनात है।
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिलेभर में होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर आला अधिकारियों ने पुलिस को पूरी सतर्कता बरतने के निदेॅश दिए थे। बीट सिपाहियों से पल-पल की जानकारी भी ली जा रही थी। बावजूद कसया पुलिस ने अफसरों के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका नतीजा था सोमवार देर शाम बरवा बाजार के बाजार टोला में बाइक जुलूस के दौरान पटाखा फोड़ने पर पथराव होना।
एक पक्ष का कहना है कि जब विवाद शुरू हुआ तभी कसया पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन वह देरी से पहुंची। तब तक पथराव की घटना हो गई। अगर समय से पुलिस पहुंच गई होती तो शायद इतना विवाद नहीं बढ़ा होता। घटना के बाद थाने पर पहुंचे गांव वालों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में पथराव करने वाले 30 से अधिक आरोपियों का नाम है। गांव के माहौल को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
हलका दरोगा और बीट सिपाहियों का फोन नहीं उठा
बरवा बाजार में विवाद के बाद लोगों ने हलका दरोगा और बीट सिपाहियों को कई बार फोन किया, लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। गांव वालों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से घटना हुई है। शोभा यात्रा जब गांव में निकली और लोग जयश्रीराम का नारा लगा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने विरोध किया। उस समय भी पुलिस को लोगों ने इसकी जानकारी दी थी। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सूत्रों की माने तो कार्रवाई की बजाय पुलिस अपनी कमियों को छिपाते हुए मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। वहीं, देर रात तक कसया थाने पर ग्रामीण केस दर्ज करने की मांग पर डटे रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
बरवा बाजार गांव के बाजार टोला पर पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस गांव में गई है। मामले को शांत करा दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। लेकिन कैसे हुई है। इसकी जानकारी की जा रही है। जांच मेंं जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-धवल जायसवाल, एसपी, कुशीनगर