{"_id":"62167618dabaef075e38e72d","slug":"still-the-relatives-are-comforting-each-other-kushinagar-news-gkp427934735","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी एक-दूसरे को दिलासा दे रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भी एक-दूसरे को दिलासा दे रहे परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब भी एक-दूसरे को दिलासा दे रहे परिजन
पिपरा बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में कुएं में गिरने से 13 की मौत और 11 लोगों के घायल होने की घटना को आठ दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन परिजन गम से अब भी ऊबर नहीं पाए हैं। ‘अपनों’ को खो चुके परिजन एक-दूसरे को दिलासा देकर शांत करा रहे हैं। कई घरों में समय से चूल्हे नहीं जल रहे हैं। किसी दिन भोजन बनता है तो किसी दिन नहीं।
स्कूल टोला में हल्दी की रस्म के दौरान 16 फरवरी को कुएं में गिरने से 13 की मौत हो गई थी। उस दिन गांव के परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित की हल्दी थी। मृतकों का अंतिम संस्कार घटना के अगले दिन कर दिया गया था। सात दिन जिला अस्पताल में भर्ती रहने के बाद घायल घर आ गए हैं। घर आने के बाद ‘अपनों’ को न देखकर रह-रहकर उनकी आंखों के सामने घटना का मंजर छा जा रहा है। इस घटना में किसी ने पत्नी, किसी ने बेटी तो किसी ने बहन को खोया है। अस्पताल से लौटीं पूजा, परी, आरती, पूजा, शशिकला, शंकुतला, ममता, मीरा, ज्योति, राधिका, सुंदरी, मन्नू घटना को याद कर रो पड़ती हैं।
कुओं को सुरक्षित करने का निर्देश
पिपरा बाजार। नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में हुए हादसे के बाद डीएम के निर्देश पर उस कुएं को पाट दिया गया था, जिसमें 24 लोग गिरे थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अन्य कुओं को भी पाटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के लिए जमीन देने की पेशकश
पिपरा बाजार। नौरंगिया के लोग गांव में अस्पताल खोलने की मांग कर रहे हैं। गांव के एक शख्स ने अस्पताल के लिए जमीन देने तो कुछ ने रुपये भी खर्च करने की बात कही है।
इन लोगों ने सांसद और डीएम से भी इस बारे में मांग की है। डीएम ने यथोचित प्रयास करने का आश्वासन दिया गया है। गांव के रविशंकर का कहना है कि अस्पताल के लिए वह पांच कट्ठा भूमि देने लिए तैयार हैं। बलवंत और डिंपल ने एक-एक लाख रुपये देने की बात कही है। प्रदीप, अनुपम, बृजेश, अनूप, शिवकुमार, संदीप सहित कई लोगों ने आर्थिक सहयोग करने की बात कह रहे हैं।