फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Stay alert during the changing weather and pay attention to your diet.

Kushinagar News: बदलतेे मौसम में रहें सतर्क, खान-पान का रखें ध्यान

Mon, 27 Jul 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Stay alert during the changing weather and pay attention to your diet.
बोदरवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का उपचार करते डॉ. संजय भारद्वाज।संवाद
पडरौना। जिले के 60 प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बारिश के बाद तेज धूप होने के चलते वायरल संक्रमण के साथ त्वचा और सांस संबंधी तकलीफ के साथ ही खांसी,बुखाार व पेट दर्द के मरीज अधिक आए। मेले में चिकित्सकों ने जांच कर दवाएं दीं।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 1673 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 722 पुरुष, 739 महिला व 75 बच्चे रहे। सबसे अधिक त्वचा के 304 मरीज आए। सांस संबंधी तकलीफ के 111 मरीज, पेट के 166, शुगर के 220 मरीजों का उपचार किया गया। इनके अलावा टीबी के संभावित 18, रक्ताल्पता के 10 व हाइपरटेंशन के 124 मरीजों की जांच की गई। मेले में 61 चिकित्सकों व 212 पैरा मेडिकल स्टाफ ने सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में आरोग्य मेले में 32 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। मेले में वायरल बुखार, त्वचा रोग, खांसी, पेट दर्द सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। जहां जांच कर मुफ्त में दवाएं दी गईं। इसके अलावा मेले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की तीन किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को बारिश के बाद हो रहे तेज धूप से बचने व पानी पीने की सलाह दिए। मेले में एएनएम प्रेमा राय, वंदना सिंह,सविता मौर्य ने तीन किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया। इस मौके पर जमील अहमद वारसी, शंभूशरण पांडेय, रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, संजू त्रिपाठी, लक्ष्मी देवी, सोनम देवी, सीमा देवी, कलावती देवी, संध्या, जहाना खातून, चांदमती आदि मौजूद रहे।
बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले के दौरान 48 मरीजों की जांच कर मुफ्त में दवाएं दी गईं। वायरल बुखार, आंखों में संक्रमण, त्वचा, घुटने और कमर दर्द के मरीज रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय भारद्वाज ने बदल रहे मौसम में बचाव व खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी। ताजा भोजन व थोड़े समय के अंतराल पर पानी पीने की सलाह दी। टीम में स्टाफ नर्स रंजन राय, फार्मासिस्ट शैलेश पांडेय, एलटी शक्ति प्रकाश सिंह ने मरीजों की जांच किया।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय न्यू पीएचसी में आरोग्य मेले के दौरान 78 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सा प्रभारी डा. संतोष कुमार नायक ने उपचार कराने आए मरीजों को सलाह दी कि इस मौसम में तेज धूप और बारिश के चलते स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसमें रोगों के बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय हो जाते हैं।

मेले में उपचार कराने पहुंचे लक्ष्मीगंज बाजार के मोहन प्रसाद ने कहा कि कई दिन से बुखार से पीड़ित हूं। बाजार में संचालित मेडिकल स्टोरों से दवा खरीदकर खाने के बावजूद बुखार ठीक नहीं हुआ। सपहा के अखिलेश कुशवाहा ने बताया कि शुगर बढने से पैरों में दर्द हो रहा है। पिछले सप्ताह से मेले में उपचार से दर्द से राहत है। एलटी तृप्ति ने बताया कि शुगर के 10 मरीज, चर्म रोग नौ व टायफाइड के एक मरीजों की जांच की गई है। इसके अलावा बुखार के 12, टीबी के दो सहित दो गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed