{"_id":"6a8dfb7e0a679f6daf0b9dd1","slug":"statue-to-be-unveiled-500-youths-to-run-on-the-28th-kushinagar-news-c-205-1-ksh1036-166495-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मूर्ति का होगा अनावरण, 28 को दौड़ेंगे 500 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मूर्ति का होगा अनावरण, 28 को दौड़ेंगे 500 युवा
Wed, 26 Aug 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। खलवा पट्टी गांव में 28 अगस्त को स्व. रमायन यादव की मूर्ति का अनावरण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें 300 पुरुष और 200 महिला प्रतिभागियों समेत करीब 500 युवा हिस्सा लेंगे।
आयोजक कमांडो मुलायम सिंह यादव (इंडियन आर्मी) ने बताया कि उनके स्व. पिता रामायन यादव की स्मृति में आयोजित मिनी मैराथन उजारनाथ चौराहे से सुबह सात बजे शुरू होगी। पुरुष वर्ग के लिए पांच किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ होगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5,000 रुपये, मेडल व प्रमाणपत्र, द्वितीय स्थान पर 3,100 रुपये तथा तृतीय स्थान पर 2,100 रुपये, मेडल व प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
इसके अलावा शीर्ष दस प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। आयोजक ने क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान स्व. रमायन यादव की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा के साथ उनकी मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।इस दौरान पूर्व छात्र नेता शाहनवाज, विपिन यादव, राजेश यादव, सिद्धार्थ राय, नितेश प्रजापति, अमर यादव, खुर्शेद आलम, रविंद्र शर्मा, घनश्याम शर्मा समेत अन्य युवा मौजूद रहे।