{"_id":"674a1f97f2735783d4012f07","slug":"state-government-transferred-land-to-airport-authority-of-india-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-127343-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राज्य सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हस्तांतरित की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राज्य सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हस्तांतरित की जमीन
Sat, 30 Nov 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जिला प्रशासन से अतिरिक्त 30 एकड़ जमीन की मांग की गई थी। शुक्रवार को एडीएम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को 29.85 एकड़ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हस्तांतरित की है। इससे एयरपोर्ट के विस्तार का रास्ता साफ हो गया। एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मानक पूरा कर सकेगा और यहां से विमानन कंपनियाें के उड़ान शुरू करने की उम्मीद बढ़ गई है।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का निर्माण 589 एकड़ में हुआ था। बनने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा इसको अंतरराष्ट्रीय मानक के तहत आईएफआर(इंस्ट्रूमेंट फ्लाई रूल्स) ऑपरेशन के लिए अथॉरिटी के जरिए अतिरिक्त 30 एकड़ जमीन की मांग की थी। इससे एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मानक पूरा कर लेगा और यहां से कोई भी विमानन कंपनी उड़ान भरने में संकोच नहीं करेगी। भूमि हस्तांतरण के दौरान तहसीलदार धर्म वीर सिंह, प्राणेश कुमार राय, राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। एयरपोर्ट डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद लंका ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 29.85 एकड़ भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हस्तांतरित की गई है।