फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Starting today, census enumerators will visit every household and enter the answers to questions online.

Kushinagar News: आज से घर-घर पहुंचेंगे जनगणना कर्मी, ऑनलाइन फीड करेंगे सवालों के जवाब

Fri, 22 May 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Starting today, census enumerators will visit every household and enter the answers to questions online.
पडरौना। जनगणना-2027 के प्रथम चरण लिए हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) के अनुसार प्रगणक शुक्रवार से घर-घर पहुंचेंगे। जनगणना कर्मी स्वगणना करने वाले परिवारों का सत्यापन करेंगे और मिली त्रुटियों में सुधार करने के बाद उसे ठीक करेंगे। वहीं,जिन्होंने स्वगणना नहीं पूरी की है,उनके परिवार से जुड़े 34 सवालों का जवाब जनगणना कर्मी ऑनलाइन फीड करेंगे। यह अभियान जून महीने में 20 तारीख तक चलाया जाएगा। प्रशासन ने घर-घर पहुंचने वाले जनगणना कर्मियों को लोगों से सहयोग करने की अपील किया है,ताकि उन्हें जनगणना कार्य करने में कोई दिक्कत न हो और निर्धारित समय तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते सात मई से जिले में स्व-गणना अभियान चलाया जा रहा था। इसमें अभियान के अंतिम तिथि 21मई तक चले 15 दिवसों में कुल 44,291 परिवारों ने ही अपनी स्व-गणना पूरी कर पाई है। इस अभियान में अब शुक्रवार से जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर परिवारों से जुड़े 34 बिंदुओं के सवालों का जवाब ऑनलाइन फीड करेंगे। इसमें प्रमुख तौर पर जनगणना कर्मी जिन सवालों का जवाब फीड करेगें,उनमें मकान के फर्श, दीवार व छत में में प्रयुक्त सामग्री,मकान का उपयोग, मकान की स्थिति, जाति, मकान के स्वामित्व,पेयजल के स्रोत, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की सुलभता, शौचाचाल का प्रकार, जलनिकासी की व्यवस्था, खाना पकाने की व्यवस्था,खाना पकाने का मुख्य ईंधन, रेडियो,टेलीवीजन,इंटरनेट, लैपटॉप,कंप्यूटर,टेलीफोन,मोबाइल, साइकिल,स्कूटर,मोटरसाइकिल,मोपेड, कार,जीप वैन, उपभोग किए जाने वाल अनाज का विवरण शामिल है।
विज्ञापन

00000
जिले में बनाए गए 6,285 एचएलबी:-
जिले में जनगणना कार्य को सुचारु ढंग से निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए 6285 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाए गए हैं। जनगणना के जिला प्रभारी लवलीन पटेल ने बताया कि एक एचएलबी में अधिकतम 180 मकान होंगे। वहीं,इसकी जनसंख्या करीब 700-800 होगी। जिले की छह तहसीलों व तेरह 13 नगर निकायों में प्रगणकों को एचएलबी आवंटन के साथ ही पहचान पत्र देकर ड्यूटी सौंपी गई है। प्रगणकों को जनगणना किट भी दी गई है। 22 मई से जनगणना के प्रथम चरण के अन्तर्गत आवंटित एचएलबी के अनुसार प्रगणक मकान सूचीकरण और परिवारों का ब्योरा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed