फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   started 45 centre paddy purchase of one november

एक नवंबर से जिले में 45 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद

Wed, 27 Oct 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
started 45 centre paddy purchase of one november
एक नवंबर से जिले में 45 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद
विज्ञापन

- विपणन वर्ष 2021-22 में 96800 मीट्रिक टन है धान खरीद का लक्ष्य
- डीएम ने नियमानुसार धान खरीद के लिए मातहतों को दिए हैं निर्देश
- जनपद में 2936 किसानों ने कराया है खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। इस विपणन वर्ष में धान खरीद के लिए जनपद में 45 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान खरीद एक नवंबर से शुरू हो जाएगी। शासन से इस साल धान खरीद के लिए 96800 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। धान की खरीद खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत किसानों से की जाएगी।
जनपद में धान खरीद के लिए भारतीय खाद्य निगम, खाद्य विभाग, यूपीएसएस, पीसीएफ आदि एजेंसियां धान क्रय केंद्र नामित हैं। इन एजेंसियों के अभी तक कुल 45 केंद्र बनाए गए हैं, जहां एक नवंबर से धान खरीद शुरू होनी है। खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर अब तक 2936 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनका सत्यापन भी चल रहा है। इनमें से अब तक 616 किसानों का सत्यापन किया जा चुका है। खरीद के लिए सरकार की तरफ से धान का समर्थन मूल्य सरकार की तरफ से 1940 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। डीएम की तरफ से धान खरीद के लिए 96800 मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए विभाग ने 899 से अधिक गांठ जूट के बोरे मंगा लिए गए हैं।
विज्ञापन

एक से धान खरीद शुरू करने का निर्देश
डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि जनपद में एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। धान खरीद केवल खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी। इस वेबसाइट पर धान बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराने की सुविधा दी जा रही है। उनका पंजीकरण उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया है। डिप्टी आरएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी तथा संबंधित एसडीएम से समंवय बनाते हुए दो दिन के अंदर कोटेदारों का प्रशिक्षण पूर्ण कराने को कहा गया है, ताकि किसानों का पंजीकरण भलीभांति कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-पास मशीनों के संचालन के लिए ले सकते हैं सहयोग
डीएम ने बताया है कि पंजीकरण प्रक्रिया के तकनीकी प्रशिक्षण के लिए वर्तमान में कोटे की दुकानों पर ही ई-पास मशीनों के संचालन के लिए नामित ‘ओएएसआईएस साइबरनेटिक्स’ संस्था के कर्मचारियों का सहयोग ले सकते हैं। जनपद के समस्त कोटेदार निकटतम इच्छुक किसानों के पंजीकरण के लिए अपेक्षित अभिलेखों और मोबाइल, टेबलेट, डेस्कटॉप या लैपटॉप आदि के माध्यम से संपन्न करेंगे। सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक खाद्य आयुक्त के निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर समस्त कोटेदार अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण शीघ्रता से पूर्ण कराएंगे।
नौरंगिया के धान क्रय केंद्र पर धान खरीद की तैयारी पूरी
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थिति विपणन केंद्र को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। एक अक्तूबर से होने वाली खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करी ली गई हैं। इस केंद्र पर धान की तौल के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा, ग्रेडिंग के लिए झरना, फसल सफाई के लिए पंखा, नमी मापक यंत्र लगा हुआ है।
एसएमआई अमित कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर से खरीदारी की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस बार खरीद के लिए ईपीपी मशीन केंद्र पर लगाई गई है। किसान विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर अपना धान बेच सकते हैं। उन्हें पीएफएमएस के माध्यम से खाते में भुगतान कर दिया जाएगा।

दुदही में भी क्रय केंद्र पर तैयारी जारी
खाद्य विभाग के दुदही स्थित क्रय केंद्र पर नमी मापक यंत्र तैयार है। इसके अलावा दो पंखे, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा, रेट सूची के लिए दीवार पेंटिंग की तैयारी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को इसे लेकर कलेक्ट्रेट में कार्यशाला आयोजित की गई है। इसकी जानकारी विपणन निरीक्षक दुदही अमित सिंह ने यह जानकारी दी। तैयारी के लिए यह केंद्र बुधवार को खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed