{"_id":"5913539c4f1c1baa7c8532d1","slug":"standing-in-water-on-the-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर भरे पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर भरे पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के नोनियापट्टी टोला पर जाने वाले रास्ते में जलभराव से आजिज लोगों ने बुधवार को पानी में खड़ा होकर प्रदर्शन किया। गांववालों का आरोप था कि ग्राम प्रधान उनकी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बीडीओ से समस्या का समाधान करने की मांग की।
विशुनपुरा ब्लॉक के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के नोनियापट्टी टोले में मुख्य मार्ग से एक खड़ंजा आबादी की ओर जाता है। खड़ंजा नीचे होने और नाली के अभाव में हल्की बारिश होने पर भी जलभराव हो जाता है। सोमवार की मध्य रात में हुई बारिश के बाद से ही उस सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। इससे नाराज गांव के हरिनारायण शर्मा, उदयभान, गोपीलाल, मंगरू, प्रभावती, छंगुरी, रामचंद, सुगंती देवी, कुसुमी, विमला, कलावती सहित कई लोगों ने बुधवार को सड़क में भरे पानी में ही खड़े होकर नारेबाजी की। इनका कहना था कि बगल में मदरसा और मस्जिद है। जलभराव के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने खड़ंजा को ऊंचा करने व नाली निर्माण कराने की मांग की।
इस संबंध में बीडीओ रघुनाथ सिंह का कहना था कि मामला संज्ञान में है। शीघ्र ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।