फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Staged a Sit-in Protest Demanding the Removal of Silt

Kushinagar News: धरना प्रदर्शन कर किया सिल्ट हटवाने की मांग

Thu, 02 Apr 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Staged a Sit-in Protest Demanding the Removal of Silt
झझवा गड़हिया में नहर के बगल में धरना देते जिला पंचायत सदस्य विश्वविजय सिंह व अन्य।स्रोत-सोशल मी
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के खजुरिया शाखा नहर से निकाली गई सिल्ट हटाने के लिए बुधवार को गांव के लोग धरने पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि सिंचाई विभाग ने जनवरी में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से निकली खजुरिया शाखा नहर की सफाई कराई थी। सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट को नहर मार्ग के दोनों किनारों पर ही छोड़ दिया गया। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

धरने की अगुवाई कर रहे जिला पंचायत सदस्य विश्वविजय सिंह ने बताया कि सिल्ट में फिसलकर लोग चोटिल हो रहे हैं। वाहनों को पास देने में भी खतरा बना रहता है। नहर के किनारे स्थित घरों में हल्की हवा चलने पर सिल्ट उड़कर पहुंच रही है, जिससे लोगों को आंख और सांस संबंधी समस्याएं हो रही हैं। इस समस्या के समाधान के लिए बीते नौ मार्च को खड्डा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेताया कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर सिल्ट हटवाने की कार्रवाई शुरू नहीं करता, तब तक यह धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान विनीत सिंह, विजय प्रजापति, गामा प्रजापति, सुबोध चौधरी, धनंजय भारती, धीरज प्रजापति, अन्नू भारती, दीनदयाल कशौधन, कासिम अली, मोलाई साधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed