{"_id":"62c882f25131652edb42af64","slug":"stabbing-in-rampage-two-injured-kushinagar-news-gkp4430687192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के विवाद में चाकूबाजी, दो किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों के विवाद में चाकूबाजी, दो किशोर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों के विवाद में चाकूबाजी, दो किशोर घायल
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के बेंदुआर बाजार में बृहस्पतिवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान किशोरों में चाकूबाजी की भी सूचना है। चाकू लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को सीएचसी पिपराइच भेजवाया।
थाना क्षेत्र के गांव सेंदुआर, पिपरा और छपिया निवासी कुछ किशोरों के बीच बेंदुआर बाजार के पास किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि झड़प के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें छपिया निवासी अरुण सिंह के 17 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह एवं रवि प्रताप के 16 वर्षीय पुत्र देवांश कुमार चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना परिजनों तथा स्थानीय पुलिस को दी। एसओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मिले तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।
इधर, मारपीट में घायल दोनों किशोरों को उनके परिजन पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। उनकी हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। घायल देवांश कुमार का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है तथा आदित्य सिंह का इलाज मेडिकल कॉलेज के बगल में स्थित नर्सिंगहोम में चल रहा है।
विज्ञापन
अहिरौली बाजार थाने के एसओ पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल आदित्य सिंह की माता नीलम सिंह की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर में चाकू लगने की बात कही गई है, लेकिन चाकूबाजी की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस घटना में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।