फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SRM team checked the arrangements of the medical college on the second day

Kushinagar News: एसआरएम की टीम दूसरे दिन भी परखी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था

Sun, 23 Aug 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
SRM team checked the arrangements of the medical college on the second day
पडरौना। स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की समीक्षा शनिवार को भी जारी रही। 15 टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों की भी टीम जांच करेगी। मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन भी टीम पहुंची। मैन पावर, अभिलेखों के रख रखाव, इलाज की व्यवस्था की हकीकत जाना।एसआरएम की टीमों ने शनिवार को पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय स्थित वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव से कोल्ड चेन व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ वैक्सीन के रखरखाव और संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। टीम ने विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भी दौरा कर मौके पर उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों से सेवाओं के संचालन की जानकारी ली और उपलब्ध संसाधनों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों में भी सक्रियता नजर आई।
विज्ञापन

इस बार एसआरएम टीम केवल वर्तमान व्यवस्थाओं को ही नहीं देख रही है, बल्कि पिछली समीक्षा में सामने आई कमियों के सुधार की भी जांच कर रही है। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली जानकारी ओडीके पोर्टल पर तत्काल दर्ज की जा रही है। इससे मौके का ब्योरा सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने भी कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि समीक्षा में दवाओं, उपकरणों और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की स्थिति देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed