फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sri Lankan delegates will have a traditional welcome

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडा से उड़ान का शुभारंभ

Thu, 30 Sep 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan delegates will have a traditional welcome
श्रीलंकाई डेलीगेटस का पारंपरिक स्वागत होगा
विज्ञापन

पुरातत्व और पर्यटन विभाग की ओर से बन रही रणनीति
20 अक्तूबर के आस-पास उड़ान शुरू होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान का शुभारंभ 20 अक्तूबर के आस-पास संभावित है। उड़ान को लेकर होने वाले उद्घाटन की तैयारी के लिए जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बैठक की गई। मंच से लेकर पंडाल तक की तैयारी पूरी करने के लिए मातहतों को दिशा-निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) व पर्यटन विभाग भी श्रीलंका से आने वाले डेलीगेट्स के पारंपरिक स्वागत के लिए तैयार है। हालांकि अभी पर्यटन व पुरातत्व विभाग के कुशीनगर में संचालित कार्यालय के अधिकारियों के पास कोई इसकी लिखित सूचना विभाग से नहीं मिली हैं, पर वे तैयारी में जुटे हैं। पुरातत्व कार्यालय के संरक्षण सहायक शादाब खान ने कहा कि अतिथि देवो भव: हमारी संस्कृति है। अगर कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ होता है और श्रीलंका के डेलीगेट का स्वागत किया जाएगा। स्वागत की कड़ी में प्रतिनिधियों को कुशीनगर का ब्रोशर भेंट किया जाएगा और प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराकर उसकी प्राचीनता व ऐतिहासिक महत्व को साझा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका अगर विभागीय कोई अन्य विशिष्ट तरीके से स्वागत के लिए दिशा निर्देश मिलता है तो उसके मुताबिक उनके स्वागत की तैयारी की जाएगी। फिलहाल नियमित सफाई अभियान के तहत घास की कटाई का काम चल रहा है। पर्यटन सूचना अधिकारी राजेश भारती ने बताया कि पर्यटन विभाग आने वाले श्रीलंका के डेलीगेट्स का पारंपरिक तरीके से माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी विभाग से इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। हवाई अड्डे के शुभारंभ व आने वाले डेलीगेट्स की जानकारी पर्यटन महानिदेशक को क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी गोरखपुर के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। वहां से मिले निर्देश की कड़ी में आने वाले डेलीगेट्स का स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed