फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Spraying of medicine is being done at night, farmers create ruckus alleging it is destroying crops

Kushinagar News: रात में किया जा रहा दवा का छिड़काव, फसल नष्ट करने का आरोप लगा किसानों का हंगामा

Sat, 25 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Spraying of medicine is being done at night, farmers create ruckus alleging it is destroying crops
हाटा। ढाढ़ा चीनी मिल की ओर से एथेनॉल प्लांट के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर किसान और चीनी मिल के कर्मचारी आमने-सामने हो जाते है। बृहस्पतिवार की रात को भी किसानों और चीनी मिल के कर्मचारियों में झड़प हुई।
विज्ञापन

किसानों कहना है कि वे लोग अपने खेतों में गेंहू के फसल की बुवाई किए हुए है। चीनी मिल के कर्मचारी रात के अंधेरे में फसल को नष्ट करने वाले दवा का छिड़काव करा रहे थे। जानकारी होने पर जब किसान जुटे तो दवा छिड़क रहे लोग खेतों में ही मशीन छोड़ कर भाग खड़े हुए। किसानों की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

ढाढ़ा चीनी मिल की ओर से मिल के बगल में एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया हुआ है, लेकिन किसान अपनी खेती की जमीन किसी भी कीमत पर चीनी मिल को देना नहीं चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही कारण है कि किसानों के अधिग्रहण के बाद भी अभी तक मुआवजे की धनराशि नहीं ली है। बीते एक दिसंबर को प्रशासन की मौजूदगी में चीनी मिल ने जमीन को कब्जा करने का प्रयास किया था। उस दौरान चीनी मिल के कर्मचारियों और पुलिस से किसानों की तीखी झड़प भी हुई थी।
जिसमें कुछ किसान घायल भी हुए थे। पुलिस ने इस मामले में 13 नामजद लोगों के साथ करीब 50 से अधिक किसानों पर मुकदमा दर्ज कर सात किसानों को जेल भेज दिया था।

दिसंबर में ही चीनी मिल के लोग जमीन पर लोहे की फेंसिंग लगाने का प्रयास करने के समय भी किसानों और चीनी मिल के कर्मचारियों में खूब ईंट पत्थर चले थे, लेकिन किसानों के फेंसिंग नहीं लगने दी। इसके बाद किसानों के खेतों में गेंहू की बुवाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed