फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sports competition organized in Jagdishpur Bardiha

Kushinagar News: जगदीशपुर बरडीहा में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Thu, 11 Sep 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sports competition organized in Jagdishpur Bardiha
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज विकास खण्ड के अंतर्गत स्थित परिषदीय प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह का आयोजन क्षेत्र में स्थित विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदीशपुर बरडीहा के परिसर में किया गया। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खोखों, ऊंची कूद, श्रुतलेख, आदि प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यार्थी पीजी कॉलेज जगदीशपुर बरडीहा के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि विद्यार्थी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया तथा दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर खेल का शुभारम्भ किया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदीशपुर बरडीहा के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि खेल का जीवन में बहुत ही महत्व है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। और यह छोटे छोटे बच्चे अभी से जिस भी खेल में प्रतिभाग करेंगे निश्चित तौर पर वह उसमें बहुत बेहतर सफलता अर्जित करेंगे। विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा की खेल खेल में शिक्षा को सरकार बढ़ावा दे रही है। इस नाते खेल के प्रति जागरूक होकर सभी बच्चों को प्रतिभाग कराना हम शिक्षकों की जिम्मेदारी बनती है। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेशै प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री धर्म प्रकाश पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed