फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   special precautions instructions

Kushinagar News: संवेदनशील बंधोंं पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश

Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
special precautions instructions
नरवाजोत व एपी बंधें का अधीक्षण अभियंता ने लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। बाढ़ खंड गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता ने मंगलवार को नरवाजोत बांध और एपी बांध पर परियोजना के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संभावित बाढ़ के खतरे के प्रति आगाह करते हुए सभी परियोजनाओं के कार्यों को पूरा कराने के साथ तटबंध के सभी संवेदनशील जगहों पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए।

बाढ़ खंड गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता केके राय, बाढ़ खंड के एसडीओ रमेश यादव व अन्य अभियंताओं के साथ मंगलवार को सबसे पहले नरवाजोत बांध पर पहुंचे। वहां 3.30 करोड़ की लागत से पूरा कराए गए परियोजना के कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की दशा में यहां विशेष सावधानी बरतने की जरुरत होगी। क्योंकि डिस्चार्ज में वृद्धि होने पर गंडक नदी से खतरा हो सकता है। उसके बाद अधीक्षण अभियंता घघवा जगदीश में किमी 2.400 पर 4.05 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुकी परियोजना के कार्यों, जवहीदयाल में किमी 3.300 पर 4.90 करोड़ की लागत से चल रहे कार्यो का निरीक्षण किए और कार्य मे तेजी लाकर शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। उसके बाद अभियंताओं की टीम एपी बांध के बाकखास में किमी 9.600 पर 2.45 करोड़ की लागत से पूरा कराए गए ठोकर पुनर्स्थापना और परक्यूपाइन का भी निरीक्षण किया। अभियंताओं से नदी के रुख के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed