{"_id":"6a4d6cf9ca48b67a73079582","slug":"special-kisan-credit-card-campaign-will-run-till-23rd-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-163289-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 23 तक चलेगा विशेष किसान क्रेडिट कार्ड अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 23 तक चलेगा विशेष किसान क्रेडिट कार्ड अभियान
Wed, 08 Jul 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। किसानों को संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में 23 जुलाई तक विशेष किसान क्रेडिट कार्ड अभियान का संचालन होगा। इसमें पात्र किसानों का केसीसी कार्ड बनाने के अलावा पुराने केसीसी कार्ड का नवीनीकरण किया जाएगा।
यह जानकारी डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान जिले के सभी ब्लाॅक परिसर में प्रतिदिन विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में ऐसे पात्र किसानों का चिन्हांकन किया जाएगा, जो अभी तक किसान क्रेडिट कार्ड योजना से वंचित हैं, साथ ही जिन किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड का नवीनीकरण की जरूरत है उनका नवीनीकरण भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एडीएम अपने क्षेत्र के आयोजित शिविर का नोडल अधिकारी होंगे। बीडीओ, एडीओ (कृषि), एलडीएम/बैंक प्रतिनिधि और संबंधित बैंक शाखाओं के अधिकारी समन्वय स्थापित कर इस अभियान का संचालन करेंगे। अभियान के दौरान किसानों के आवेदन पत्र भरवाकर संबंधित बैंक शाखाओं को तत्काल प्रेषित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा कृषि विभाग, बैंक शाखाओं, सहकारिता विभाग, सीएससी, पैक्स, एफपीओ एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के समन्वय से पात्र कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा जाएगा।