{"_id":"6ad68bb97c746a28900211db","slug":"sparks-emitting-from-an-exposed-transformer-risk-of-an-accident-kushinagar-news-c-7-1-gkp1056-1492478-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर से निकल रही चिंगारी, दुर्घटना का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर से निकल रही चिंगारी, दुर्घटना का खतरा
विज्ञापन
घोड़ादेउर व टोला लक्षीराय गांव का मामला, दो जगहों खुले में रखे गए हैं ट्रांसफार्मर
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के घोड़ादेउर व टोला लक्षीराय गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर आबादी के बीच खुले में रखा गया है। इससे हर दिन चिंगारी निकलती है। ऐसे में गांव के लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
गांव घोड़ादेउर में बड़े टोले के तिराहे पर सड़क के किनारे खुले में और घोड़ादेउर गांव के टोला लक्षीराय में आबादी के बीच में जमीन से करीब एक फीट की ऊंचाई 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। साफ-सफाई के अभाव में इन ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ से झाड़ियां उग आई हैं।
इसके चलते जब भी हवा चलती है या बारिश होती है, तब ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलती है। गांव के रामदुलारे चौधरी ने बताया कि घर के सामने है। कभी-कभी ट्रांसफार्मर से चिनगारियां भी निकलती है, जिसे देख डर लगता है। बगल में प्राथमिक विद्यालय भी है। गांव के सुदर्शन चौधरी, अशोक प्रजापति, इस्लाम अली, वकील कुमार, सूरज विश्वकर्मा, अलीशेर, भोला प्रजापति, आदि ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार फाउंडेशन का निर्माण कराकर ट्रांसफार्मर रखने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दोनों जगह रखे ट्रांसफार्मर जमीन से महज एक फिट ऊपर हैं, जिससे उनकी केबल जमीन पर पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में बरौली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अभी बाहर आया हूं। पहुंच कर दिखवाता हूं। अगर ऐसा है तो ट्रांसफार्मर रखने लिए फाउंडेशन को ऊंचा करवाने के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।