फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sp workers protested in padarauna

सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Mon, 19 Oct 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
sp workers protested in padarauna
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा के नेता और पदाधिकारी । - फोटो : KUSHINAGAR
सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा
हाटा व समउर के घटना की जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रदेश में बढ़ते अपराध से नाराज सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने हाटा और समउर बाजार में हुईं हत्याओं की निषपक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम विंध्यवासिनी राय को सौंपा।

एमएलसी रामअवध यादव और सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव की अगुवाई में मुहम्मद शुकरुल्लाह अंसारी, कैसर जमाल, विनोद जायसवाल, देवेंद्र यादव, विकास यादव, रामनिवास यादव, दीपक यादव, शिव प्रताप, किशोर, विनोद यादव सहित कई लोग प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन लोगों का कहना था कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था अत्यंत खराब है। हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाएं रोज हो रही हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इस पर अंकुश लगाने में विफल है। अपराधी दिनदहाड़े अपराध कर रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। भाजपा सरकार में सबसे अधिक असुरक्षित महिलाएं और बच्चियां हैं। न केवल हाथरस, बल्कि बलरामपुर, आजमगढ़, बुलंदशहर, भदोही, लखनऊ, बाराबंकी, बागपत, मेरठ, महराजगंज में भी हैवानियत की घटनाएं हुईं हैं। इन लोगों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर हाटा और समउर बाजार में हुई हत्या की जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed