फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP Workers has given tahreer

सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 18 Jul 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
SP Workers has given tahreer
पार्टी मुखिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर
विज्ञापन

पटहेरवा (कुशीनगर)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाने में पहुंचकर तहरीर दी। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव के निवासी व सपा कार्यकर्ता डॉ. शुभम यादव ने सपा के फाजिलनगर विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिलाल यादव सहित 12 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को पटहेरवा थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट चल रहा था, जिसमे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। सपा के कार्यकर्ताओं ने तहरीर में बताया है कि फेक आईडी से सोशल मीडिया पर विष्णु यादव नामक यूजर की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ की गई इस अभद्र टिप्पणी व अपशब्दों के प्रयोग से कार्यकर्ताओं की भावना को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व में इसी आईडी से पूर्व सांसद बालेश्वर यादव के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की गई थी। तहरीर देने वालों में फाजिलनगर के ब्लॉक अध्यक्ष उस्मान गनी, अभिषेक कुमार यादव, शशिकांत यादव, संतोष वर्मा, प्रमोद यादव, अच्छेलाल, मोतीलाल यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। पटहेरवा थाने के एसओ सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed