{"_id":"5ede35b48ebc3e90586e7670","slug":"sp-transferred-10-sub-inspectors114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने 10 सब इंस्पेक्टर का किया तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने 10 सब इंस्पेक्टर का किया तबादला
विज्ञापन
एसपी ने 10 सब इंस्पेक्टर का किया तबादला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। एसपी ने जिले की कानून व्यवस्था चुस्त रखने के लिए और जनहित में रविवार की देर रात 10 सब इंसपेक्टर का तबादला कर दिया। इनमें किसी को पुलिस चौकी से तो किसी को पुलिस लाइन से थानों पर भेजा गया है। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि एसआई अनिल कुमार क्राइम ब्रांच से एसएसआई पटहेरवा थाना, एसआई जितेन्द्र राय को विशुनपुरा थाना से प्रभारी पुलिस चौकी हाटा कस्बा, एसआई वेदप्रकाश सिंह को प्रभारी पुलिस चौकी हाटा कस्बा से थाना विशुनपुरा भेजा गया है। एसआई संतोष यादव को विशुनपुरा थाना से थाना खड्डा, एसआई सुजीत भारती को थाना हाटा से थाना विशुनपुरा, एसआई नन्दलाल यादव को पुलिस लाइन्स से थाना कसया, एसआई राकेश कुमार यादव को पुलिस लाइन्स से थाना जटहां बाजार, एसआई सदानन्द यादव को प्रभारी पुलिस चौकी डिबनी बंजरवा से थाना हाटा, एसआई उमेश कुमार को थाना कसया से प्रभारी पुलिस चौकी डिबनी बंजरवा थाना तरया सुजान बनाया गया है, जबकि एसआई सजनू यादव को थाना कसया से थाना सेवरही भेजा गया है।