फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP took stock of border area, instructions to keep an eye on smugglers

Kushinagar News: एसपी ने बार्डर क्षेत्र का लिया जायजा, तस्करों पर नजर रखने के निर्देश

Thu, 08 Aug 2024 06:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 Aug 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
SP took stock of border area, instructions to keep an eye on smugglers
पडरौना। एनएच-28 पर बहादुर चौकी का एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया। बार्डर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति देखने के बाद चौकी इंचार्ज को हाईवे से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों पर नजर रखने और तस्करों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि हाईवे के रास्ते गुजरने वाले वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बार्डर क्षेत्रों में होने वाले अपराध पर शिकंजा कसा जाएगा। बिहार बार्डर पर लगे बैरियर के पास मौजूद लोगों से मिलकर बेधड़क पुलिस से शिकायत करने की बात कही। अपराध पर नियंत्रण रखने और अपराध में शामिल बदमाशों पर अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया। चौकी इंचार्ज को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। कही से कोई लापरवाही की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छोटी-छोटी सूचनाओं को गंभीरता से लेने को कहा। इसके बाद एसपी तरयासुजान थाने पर पहुंचे। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से लंबित केस के बारे में जानकारी ली। बार्डर क्षेत्रों में चौकसी बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

-
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
पडरौना। चौराखास थाना क्षेत्र के रास्ते बोरा लेकर पैदल जा रहे एक शख्स को पुलिस ने गश्त के दौरान रोका। जांच के दौरान बोरे में शराब के 180 पाउच बरामद हुए। पुलिस ने तस्कर की पहचान गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी सुनील कुमार राम के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed