{"_id":"6898feb4e4944bc26a099fce","slug":"sp-scrutinized-the-report-card-of-seven-months-crime-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-143275-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसपी ने सात माह के अपराध का खंगाला रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसपी ने सात माह के अपराध का खंगाला रिपोर्ट कार्ड
Mon, 11 Aug 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन में रविवार को एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। एक जनवरी से 31 जुलाई तक के 120 आपराधिक मामलों और लंबित विवेचनाओं पर बिंदुवार चर्चा कर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी।
एसपी ने बैठक में थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, 50 से अधिक वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष जांच, लंबित सीएस/एफआर दाखिले और 70 से अधिक वारंट-समन की तामीला में गति लाने के आदेश दिए गए। महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए एसपी ने सभी अपहृता की सुरक्षित बरामदगी, गो-तस्करी के मामलों में तय लक्ष्यों को पूरा करें और साइबर अपराध के सभी शिकायत पत्रों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ऑपरेशन कन्विक्शन में लंबित मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करने को कहा। आगामी डोल मेला, कृष्णजन्माष्टमी और चेहल्लुम को देखते हुए भीड़ नियंत्रण, शांति व्यवस्था, रात्रि गश्त और संदिग्धों की चेकिंग पर विशेष बल दिया गया।