फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP reached Chakchintamani, took information about the incident

चकचिंतामणि पहुंचे एसपी ने ली घटना की जानकारी

Fri, 02 Sep 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP reached Chakchintamani, took information about the incident
चकचिंतामणि पहुंचे एसपी ने ली घटना की जानकारी
विज्ञापन

रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकचिंतामणि गांव में बृहस्पतिवार की देर रात हुई घटना की जानकारी लेने एसपी धवल जायसवाल पहुंचे। शुक्रवार को उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके सभी पक्षों से बात की। मामले की जानकारी लेने के बाद उन्होंने रामकोला पुलिस को कार्रवाई के निर्देेश दिए। शुक्रवार की शाम इस मामले में किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी थी। एसपी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

चकचिंतामणि गांव निवासी फागू कुशवाहा, भागवत व बालकुवर भाई हैं। बृहस्पतिवार की देर रात किसी बात को लेकर उनके परिवार की महिलाओं के बीच कहासुनी हो रही थी। कहासुनी बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई। विवाद बढ़ते देखकर बालकुवर के बेटा दुर्गेश कुशवाहा उर्फ धीरू (18) बीच-बचाव करने पहुंचे। उसी दौरान किसी ने कोई वजनी वस्तु चला दिया, जिससे दुर्गेश के सिर में चोट लग गई। दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार की सुबह एसपी धवल जायसवाल भी मृतक दुर्गेश कुशवाहा के घर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ नीरज कुमार राय ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की वास्तविक जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed