{"_id":"69c83c165cefbab11f05e175","slug":"sp-leader-meets-woman-injured-during-anti-encroachment-drive-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157140-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अतिक्रमण हटाने के दौरान घायल हुई महिला से मिले सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अतिक्रमण हटाने के दौरान घायल हुई महिला से मिले सपा नेता
Sun, 29 Mar 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
चखनी पुरन छपरा गांव में पीड़ित परिवार से जानकारी लेता सपा प्रतिनिधि मंडल।स्रोत-सोशल मीडिया
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चखनी पुरन छपरा गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान घायल हुई महिला के घर शनिवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार का हाल जाना और मामले की जांच कर दोषी राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
बीते बुधवार को खलिहान की जमीन पर बने मकान को जेसीबी से गिराने के दौरान विधवा महिला ललिता मलबे की चपेट में आकर घायल हो गई थीं। उन्हें उपचार के लिए दो दिन तक मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहना पड़ा। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव की अगुवाई में उनके घर पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के मुखिया अंबिका यादव से घटना की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक निराश्रित महिला का आशियाना छीनना निंदनीय है। प्रशासन की लापरवाही से एक गरीब व असहाय महिला गंभीर संकट में आ गई है। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, ऐसे में इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।