फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP leader Amresh and village head Chandrabhushan along with 34 other criminals were expelled from the district.

Kushinagar News: सपा नेता अमरेश व ग्राम प्रधान चंद्रभूषण समेत 34 बदमाश जिला बदर

Sun, 22 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
SP leader Amresh and village head Chandrabhushan along with 34 other criminals were expelled from the district.
पडरौना। जिले के बेखौफ बदमाशों पर पुलिस व प्रशासन अभियान चलाकर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम ने रूधवलिया गांव का प्रधान चंद्रभूषण समेत 34 बदमाशों को तीन महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहू गांव निवासी चंद्रभूषण यादव रूधवलिया गांव में नवासे पर रहता है और इसी गांव का प्रधान है। इसके और इसके बेटे संतोष यादव तथा भतीजा जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव पर पशु तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में पुलिस ने अमरेश यादव को पशु तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि अभी वह जमानत पर जेल से रिहा हो गया है। जिला बदर की कार्रवाई में चंद्रभूषण का नाम शामिल है। बदमाशों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सफेदपाशों के संरक्षण में अपराध को अंजाम देकर शांति से रहने वाले बदमाशों व पशु तस्करों पर पुलिस की नजर टेढ़ी हो गई है। पुलिस की सख्ती के बाद कई पशु तस्कर घर छोड़कर फरार है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि पुलिस रिकाॅर्ड में बदमाश या पशु तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संरक्षण देने वालों को भी पुलिस ट्रेस कर रही है। साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिन बदमाशों पर जिला बदर की कार्रवाई हुई है, वह तय समय तक जिले से बाहर रहेंगे और तय थाने पर हाजिरी लगाएंगे। चंद्रभूषण यादव का बेटा संतोष यादव पुलिस के लिए सिरदर्द बना है। पुलिस अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। वह घर छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन

-
ये बदमाश किए गए जिला बदर
-अमरजीत निवासी अवरही कृतपुरा बढ़ई टोला, थाना कप्तानगंज, प्रमोद निवासी अवरही कृतपुरा बढ़ई टोला, थाना कप्तानगंज, जिला गोड़ निवासी खोट्टा, थाना अहिरौली बाजार, सतीश उर्फ रामसतीश निवासी सेन्दुआर, थाना अहिरौली बाजार, सत्येंद्र निवासी भटगांवा, थाना अहिरौली बाजार, राम केवल निवासी भटगांवा, थाना अहिरौली बाजार, आकाश साहनी निवासी पटनी, थाना अहिरौली बाजार, दीपक निवासी एकवनही थाना जटहां बाजार, कमलेश तिवारी निवासी जंगल बेलवा देवकी नगर, थाना कोतवाली पडरौना, भोला उर्फ समीम निवासी लेहनी, थाना अहिरौली बाजार, मुन्ना उर्फ आलमीन निवासी रामनगर मिश्रौली, थाना नेबुआ नारंगिया, रामनिवास साकिन मठिया लालबिहारी, थाना जटहां बाजार, रमेश साकिन सिरसिया कला टोला पलट छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया, मूरत निवासी सिरसिया कला टोला पलट छपरा, थाना नेबुआ नौरंगिया, शैलेन्द्र सिंह निवासी डुमरी सवांगी पट्टी, थाना हाटा, विनय यादव निवासी कुडवा उर्फ दिलीप नगर गुरम्हिया, थाना कसया, अंजुन अली निवासी पचार थाना कप्तानगंज, धर्मेन्द्र निवासी अवरही बढई टोला थाना कप्तानगंज, रविन्द्र कुमार निवासी अवरही कृतपुरा थाना कप्तानगंज, दिलीप निवासी जमुआन थाना कप्तानगंज, आमिर हसन निवासी पचार थाना कप्तानगंज, सोनू चौहान निवासी मदनपुर सुकरौली थाना खड्डा, साधू उर्फ कमलेश निवासी गोपालपुर बिरइचा थाना हाटा, समरजीत सिंह उर्फ गोल्डी निवासी सिधावट खास थाना रामकोला, ताहिर निवासी जई छपरा थाना नुबेआ नौरंगिया, चंद्रभूषण यादव निवासी छहू थाना तुर्कपटटी, रामअषीश यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी रानीपार हरैया, अभय जायसवाल निवासी भिसवा बाजार थाना हाटा, विवेक कुशवाहा निवासी सिरसिया कला टोला पटल छपरा थाना नुबेआ नौरंगिया, अनिल निवासी खुरहुरिया, थाना अहिरौली बाजार। पंकज सिंह निवासी सोहरौना, थाना अहिरौली बाजार। अमित सिंह, निवासी बेलवा बुजुर्ग, थाना अहिरौली बाजार। विशाल सिंह निवासी सुमहाटार, थाना अहिरौली बाजार। शमसुद्दीन निवासी पचार थाना कप्तानगंज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed