फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP honored 34 policemen, awarded Rs 1.03 lakh

Kushinagar News: 34 पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित, 1.03 लाख रुपये का पुरस्कार

Fri, 01 May 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
SP honored 34 policemen, awarded Rs 1.03 lakh
पडरौना। एसपी केशव कुमार ने बृहस्पतिवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्वॉट टीम, सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों के 34 पुलिस कर्मियों सम्मानित किया। इसके तहत पुलिस कर्मियों को एक लाख तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर हौंसला बढ़ाया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने यह पुरस्कार थाना जटहा बाजार की टीम ने सात वर्षीय बालक की हत्या के जघन्य मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसे शुरुआत में चोरी की घटना बताकर गुमराह करने की कोशिश की गई थी। कसया पुलिस ने गायब हुई छह लड़कियों को तकनीकी सर्विलांस की मदद से मात्र 10 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। रामकोला क्षेत्र में मां-बेटी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाले तीन आरोपियों को सर्विलांस की मदद से सलाखों के पीछे भेजा गया। नेबुआ नौरंगिया पुलिस की ओर से दस लाख की लूट व चोरी की संपत्ति की बरामदगी और सेवरही पुलिस द्वारा टप्पेबाजों के गिरोह को पकड़ने पर भी पुरस्कार दिया गया। पुरस्कृत होने वालों में प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति (नेबुआ नौरंगिया), स्वाट टीम प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी सन्नी कुमार दुबे, एसओ आलोक कुमार (जटहां बाजार) सहित कंप्यूटर ऑपरेटर और कांस्टेबल सहित कुल 34 कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed