{"_id":"57b4a58f4f1c1ba2506ebba6","slug":"sp-government-is-serious-for-education-of-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बेटियों की शिक्षा को लेकर संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बेटियों की शिक्षा को लेकर संवेदनशील
kushinagar
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। आधी आबादी की स्थिति को सुधारने के लिए उनका शैक्षिक रूप से विकास जरूरी है। इसीलिए प्रदेश सरकार लड़कियों की पढ़ाई को लेकर बेहद संवेदनशील है। कन्या विद्याधन और लैपटॉप योजना के जरिए मुख्यमंत्री ने हर वर्ग की मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित किया है। ये बातें बुधवार को पडरौना नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में आयोजित कन्या विद्याधन योजना के चेक वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए एमएलसी रामअवध यादव ने कहीं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि केवल सपा की सरकार ही हर वर्ग के कल्याण की बात करती है।
कार्यक्रम को डीआईओएस ओपी राय, प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र, वृजेंद्र पाल बबलू, बनारसी यादव समेत कई लोगों ने संबोधित किया। संचालन मुजबुल्लाह राही ने किया। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों की 315 इंटर पास छात्राओं को कन्या विद्याधन योजना के तहत 30-30 हजार का चेक प्रदान किया गया। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के श्री गांधी इंटर कॉलेज में 144 मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन का चेक वितरित किया गया। मुख्य अतिथि सपा नेता एनपी कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हों। कार्यक्रम को डीआईओएस ओपी राय, एसडीएम अरुण राय, प्रधानाचार्य गोरख राय, शैलेन्द्र दत्त शुक्ल आदि ने भी संबोधित किया। यहां 144 छात्राओं को कन्या विद्याधन योजना का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान देवेंद्र मणि त्रिपाठी, गिरिजेश पांडेय, रितेश चौधरी, शौकत अली, एन सेहर, एसपी सिंह, शौकत अली, रामनरेश तिवारी, केदार गुप्ता, सुनील चौरसिया, संजय यादव, मुन्ना राजभर, मुन्ना खान समेत कई लोग मौजूद थे।