{"_id":"671ab791ea25d5a1d20df297","slug":"sp-gave-instructions-to-sculptors-and-dj-operators-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-125359-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मूर्तिकारों और डीजे संचालकों को एसपी ने दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मूर्तिकारों और डीजे संचालकों को एसपी ने दी हिदायत
Fri, 25 Oct 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली परिसर में बृहस्पतिवार को एसपी संतोष मिश्रा ने मूर्तिकारों व डीजे संचालकों को हिदायत दी। पुलिस को कानून व्यवस्था को बनाए रखने, लोगों से संवाद स्थापित कर पर्व को सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
मूर्तिकार व डीजे संचालकों के साथ बैठक के दौरान एसपी संतोष मिश्रा ने मूर्तिकारों को स्थापित करने में लगे पुलिसकर्मियों व नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर नोट कराया गया। जिससे जो मूर्तियां स्थापित होने के लिए प्रस्थान करें तो उनके साथ पुलिसकर्मी मौजूद रहें। इसी तरह डीजे संचालकों से शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत डीजे बजाने की बात कही गई। इस दौरान सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, इंस्पेक्टर रवि कुमार राय, पीआरओ भूपेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
वहीं, पुलिसकर्मियों के साथ बैठक करते हुए एसपी ने हिदायत दी कि अपने-अपने बीट क्षेत्र में स्थापित पंडालों का नियमित भ्रमण करते हुए आयोजकों से संवाद स्थापित कर त्योहार को सकुशल संपन्न कराएं। इंस्पेक्टर भी नियमित रूप से भ्रमण कर पंडाल आदि स्थलों पर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की मॉनिटरिंग करें।