{"_id":"67e305dec9e961695507611f","slug":"sp-delegation-will-meet-the-officers-in-the-matter-of-mosque-on-road-land-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-134462-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क की जमीन पर मस्जिद के मामले में अफसरों से मिलेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क की जमीन पर मस्जिद के मामले में अफसरों से मिलेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल
Wed, 26 Mar 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील के गडहिया चिन्तामन गांव स्थित मस्जिद पर नोटिस चस्पा होने के बाद से राजनीति गरमाने लगी है। मंगलवार को सपा नेता मधुरश्याम राय ने अपने फेसबुक आईडी से एक वीडियो जारी कर कहा कि मस्जिद प्रकरण में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को तहसीलदार तमकुहीराज से मिलेगा व मस्जिद पर संभावित कार्रवाई को रोकवाने का प्रयास करेंगे।
गडहिया चिन्तामन गांव में सड़क की भूमि पर मस्जिद का निर्माण का आरोप लगाकर एक व्यक्ति ने तहसील प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।भूमि की पैमाइश के बाद से तहसील प्रशासन ने बेदखली का नोटिस चस्पा कर आठ अप्रैल तक समय दिया था। बृहस्पतिवार को नोटिस चस्पा किए जाने के बाद से अब मस्जिद प्रकरण में राजनीति गरमाने लगी है। सपा नेता मधुरश्याम राय ने मंगलवार को अपने फेसबुक आईडी से वीडियो जारी कर कहा कि हमारी पार्टी गंगा जमुनी तहजीब में विश्वास रखती है।हम सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलते है। पार्टी मंदिर व मस्जिद दोनों का बराबर सम्मान करती है। उन्होंने आगे कहा कि गडहिया चिन्तामन गांव की मस्जिद पर संभावित कार्रवाई रोके जाने को लेकर समाजवादी पार्टी का एक डेलिगेशन शुक्रवार को तहसीलदार से मिलकर अपना पक्ष रखेगा।