फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Son's company left...father's dream also broken

Kushinagar News: बेटे का साथ छूटा...पिता का सपना भी टूटा

Fri, 21 Feb 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Son's company left...father's dream also broken
पडरौना/सुकरौली। हाटा के पैकौली गांव के अजय की मौत ने माता-पिता को झकझोर कर रख दिया है। दिल के साथ घर और गांव के कोना-कोना वीरान कर दिया है। दोस्त के जैसे साया बनकर पिता लालमोहन की उम्मीदों को मजबूती देने वाले अजय का साथ छूटने से आरजू और अरमान सब टूटकर बिखर गए हैं। झुर्रियों से भरे पिता के चेहरे के साथ डबडबाई आंखे और उनकी लड़खड़ाती जुबान बेटे की कहानी को बयां करते-करते अचानक खामोश हो जा रही है। बड़े बेटे की मौत से मां और उनकी ममता चीख रही है। बहन भी भइया वापस आ जा... कहकर बेसुध दिखी। पैकौली गांव में लालमोहन पासवान के घर महीनों से चल रहा शादी का उत्साह था क्षण भर की उत्तेजना में आंसू और मातम में तब्दील हो गया। जिस घर में महीनों पहले से गांव की महिलाएं इकट्ठा होकर युवती की शादी के लिए संगीत से माहौल को खुशनुमा कर रहीं थी, वहां वह बिलखती हुई युवती के माता-पिता को साहस दे रही हैं। कल तक रिश्तेदारों और पड़ोसियों की आमद से गुलजार हुए चूल्हे की चिंगारियां बुझी हैं। पिता का कहना है कि अजय की मौत महज मौत नहीं ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी पराजय है।
विज्ञापन

बताते हैं कि बड़े बेटा अजय के कम उम्र में ही जिम्मेदारी लेने के बाद बेटी के हाथ पीले करने और छोटे बेटे की पढ़ाई की टेंशन कम हो गई थी। अजय अपनी बहन की शादी के बाद ही शादी करना चाहता था, जबकि छोटे भाई सत्यम पासवान को समय-समय पर पढ़ाई के लिए प्रेरित करता रहता और पैसे के लिए हम बानी ना..कह कर आश्वासन देता रहता था। मां इसरावती रो-रोकर अचेत हो जा रही थी। दरवाजे पर आने-जाने वालों को देख बिलखती हुई अजय को बुलाने की बात कह रही थी। यह नजारा देख दरवाजे पर मौजूद लोगों की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed