{"_id":"6660ee76ff7034c3b503c4d4","slug":"son-broke-fathers-nose-daughter-in-law-cut-off-his-ear-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117854-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेटे ने पिता का तोड़ी नाक, बहू ने काट लिया कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेटे ने पिता का तोड़ी नाक, बहू ने काट लिया कान
Thu, 06 Jun 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। छोटे बेटे की बेटी को दो कट्ठा जमीन दान में देने से नाराज बड़े बेटे ने बुजुर्ग पिता की डंडे से पिटाई कर नाक तोड़ दी और बड़ी बहू ने दाहिना कान काट लिया। छोटी बहू बुधवार को ससुर को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची तो कुछ युवक यहां भी पहुंच गए। मामला बढ़ता देख पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद बुजुर्ग का इलाज हो सका।
नेबुला नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया गांव निवासी 65 वर्षीय रामजतन के दो बेटे हैं। छोटे बेटे की बेटी को रामजतन ने करीब दो कट्ठे जमीन दान में दे दी। मंगलवार की शाम को इसकी जानकारी बड़े बेटे को हुई तो वह अपने पिता पर डंडे से वार कर दिया। उनका नाक फट गया। विरोध करने पर बड़ी बहू ने ससुर का एक कान काट लिया। खून से लथपथ रामजतन को लेकर छोटी बहू और नतिनी मेडिकल कॉलेज पहुंची। दोपहर करीब 12 बजे कुछ युवक मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और विवाद करने लगे। छोटी बहू ने डायल 112 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। कुछ देर बाद पुलिस के पहुंचने पर युवक फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की है। नेबुआ नौरंगिया इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायल इलाज चल रहा है। पारिवारिक मामला है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।