{"_id":"6928a6c19ac9e5e41e0d5c45","slug":"son-attempts-suicide-after-being-refused-alcohol-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149722-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शराब पीने से मना करने पर बेटे ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शराब पीने से मना करने पर बेटे ने की आत्महत्या की कोशिश
Fri, 28 Nov 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को उसकी मां ने शराब पीने से मना किया तो उसे उनकी बात इतनी नागवार गुजरी कि वह उग्र हो गया और उसने धारदार हथियार से खुद के गर्दन पर वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। बेटे का यह करतूत देख मां बेहोश हो गई। बाद में पड़ाेस के लोग उसे रविंद्र नगर मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए।
तारविशुनपुर गांव निवासी रामध्यान पांडेय (32) एक कंपनी में इंजीनियर है। वह कुछ दिन से घर आया था। और कई दिनाें से रात में शराब पी रहे था। इस कारण से उसकी मां परेश्तान थी। रविवार शाम वह दोबारा शराब पीकर घर आया तो मां ने उसे जमकर फटकार लगाई। यह बात उसे नागवार लगी और उसने घर में रखे धारदार हथियार से अपने गर्दन पर कई बार वार किया जिससे वह लहूलुहान हो गया। पड़ोसियों ने आनन फानन में उसे रविंद्र नगर मेडिकल कालेज ले गए, लेकिन गर्दन की नस कटने से युवक की स्थिति बहुत नाजुक देखकर प्राथमिक उपचार के बाद परिजन गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने बताया कि ऐसे किसी घटना की सूचना पुलिस को नहीं है।