फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Somewhere Holi was celebrated with flowers, somewhere good wishes were given by applying Abir-Gulaal.

Kushinagar News: कहीं फूलों की होली, कहीं अबीर-गुलाल लगाकर दी शुभकामना

Mon, 25 Mar 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Somewhere Holi was celebrated with flowers, somewhere good wishes were given by applying Abir-Gulaal.
पडरौना। रविवार को विभिन्न व्यापारी संगठन और सामाजिक संगठनों की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कहीं फूलों की होली तो कहीं लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामना दी।
विज्ञापन

नगर के गंगीराम मंदिर परिसर में रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें व्यापारियों ने फूल की होली खेली। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। जिस तरह विभिन्न रंग मिलकर एक हो जाते हैं, उसी तरह लोगों को अपने सभी मतभेद को भुलाकर एक हो जाना चाहिए। चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि सनातन धर्म की सभी परंपरा और त्योहार के वैज्ञानिक मायने हैं। उन्हीं परंपरा के अनुसार लोगों का सभी त्योहार सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। इसके बाद मौजूद लोगों ने फूल की होली खेली। अंत में जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन मंत्री अभय अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, आशीष खेतान, अनुराग खेतान, अक्षय स्वर्णकार, सुधीर जायसवाल, सतीश जिंदल, अजय गुप्ता, विपिन जायसवाल, बिट्टू सोनी, शिवमोहन जायसवाल, विनम्र कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के एक होटल में उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से होली मिलन समारोह हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय ग़ृह राज्यमंत्री व राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, सदर विधायक मनीष जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय आदि अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का होना जरूरी है। बिना आर्थिक विकास के क्षेत्र की तरक्की नहीं हो सकती है। होली समरसता, भाईचारे और प्रेम का त्योहार है। समारोह को उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री जिला संयोजक जगदंबा अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। अंत में वरिष्ठ व्यापारी दीपनारायण अग्रवाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान अजय गुप्ता, प्रदीप चाहाड़िया, अजय सर्राफ, जिलाध्यक्ष पंकज पोद्यार, सौरभ टिबड़ेवाल, राजेश अग्रवाल, किशन अग्रवान, आदित्य अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आनंद टिबड़ेवाल, हरेंद्र कुशवाहा, जगदंबा टिबड़ेवाल, प्रदीप अग्रवाल, अनिल सिंह, संजय जायसवाल, चंदन मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

इसी तरह नगर के रामकोला रोड स्थित एक होटल में आईएमए की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि कठिन त्याग और परिश्रम के बाद चिकित्सक सफल होता है। डॉक्टरों के त्याग और परिश्रम से ही देश की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ होती है। उन्होंने डॉक्टरों की समस्याओं के निस्तारण में गंभीरता बरतने की बात कही। कार्यक्रम को डाॅ. देवशरण सिंह, डाॅ. जीपी राय, डाॅ. वाईके मद्धेशिया, डाॅ. संदीप अरूण श्रीवास्तव, डाॅ. राजीव मिश्रा, डाॅ. वैभव ज्योति आदि ने संबोधित किया। संचालन कवि अनूप मिश्रा ने किया। इस दौरान डाॅ. अरुण कुमार गौतम, डाॅ. शुभ्रा सालूजा गौतम, डाॅ. मारकंडेय जायसवाल, डाॅ. वेद प्रकाश तिवारी, डाॅ. दिलीप तुलस्यान, डाॅ. एनबी राय, डाॅ. पुष्कर यादव, डाॅ. राजन सिंह कुशवाहा, डाॅ. विकास गुप्ता, डाॅ. आभा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार नगर के एनएच स्थित एक होटल में रोटरी क्लब की तरफ से रंगोत्सव आयोजित हुआ। रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देना रहा है। लोगों को होली मनाने के साथ समाज में जागरूकता और सद्भावना फैलाने का संकल्प भी लेना चाहिए। अंत में रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन मुजीबुल्लाह राही व दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने किया। इस दौरान सुनील मिश्रा, वीरेश राय, सचिव अजय सिंह, विजय कुमार गुप्ता, साहिल अहमद, दिनेश कुमार यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी, अनिल जायसवाल, अखिलेश शर्मा, सदरे आलम, अमित श्रीवास्तव, शंभू कुशवाहा, विजय कृष्ण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


0

सभासदों के साथ खेली होली
पडरौना। नगर पालिका की तरफ से रविवार को जलकल भवन परिसर में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। चेयरमैन ने सभासदों के साथ होली खेली। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। सभी सभासद होली के दिन अपने वार्ड में समरता बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करें, ताकि त्योहार के दिन नगर में शांति व्यवस्था बनी रहे। इससे नगर का संदेश जिले में बेहतर जाएगा। इसके बाद उन्होंने सभी सभासदों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, ईओ संतराम सरोज, जेई रामबहादुर प्रसाद, बृजेश शर्मा, नीरज मिश्र, शुभम सिंह मंथन, धर्मेंद्र मद्धेशिया, गौतम गुप्ता, आकाश वर्मा, शिव मद्धेशिया, अमन मोदनवाल, भोला साहा, विकास मद्धेशिया, राहुल कन्नौजिया, विनय पांडेय, सचिन साहा, सागर जायसवाल, टिंकल पांडेय, गोविंद रौनियार आदि मौजूद रहे।

लोगों ने खेली फूलों से होली

कसया। नगर वार्ड नंबर 24 सुभाष नगर स्थित एक धर्मशाला परिसर में हरे कृष्णा प्रचार केंद्र (इस्कॉन) समिति की तरफ से होली मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों ने फूलों से होली खेली। इस दौरान गोविंद गोपाल दास, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, संतोष तुलस्यान, राजन जायसवाल, रविंद्र अग्रवाल, अमन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed