फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Soldiers on alert in Valmikinagar. Source- Social Media

Kushinagar News: नेपाल बार्डर पर सुरक्षा सख्त, सामान की भी हो रही चेकिंग

Sun, 11 May 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 11 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Soldiers on alert in Valmikinagar. Source- Social Media
वाल्मीकिनगर में तैनात जवान 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खडडा। दो दिन पहले नेपाल सीमा भारत में घुसपैठ करते पकड़े गए चार चीनी नागरिक तथा जल बिजली संयंत्र के खिलाफ आतंकवादी वारदात की आशंका को देखते हुए रात में एसपी बगहा ने वार्डर का दौरा कर विद्युत परियोजना की सुरक्षा का जायजा लिया।इसी क्रम में खडडा व हनुमानगंज पुलिस भी लगातार सख्ती बनाए हुए है।


कुशीनगर जनपद से सटे विहार के वाल्मीकि गंडक बैराज स्थित भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा बल लगातार आंख गड़ाए हुए हैं। गंडक नदी से निकली पूर्वी गंडक नहर (तिरहुत कैनाल) में भेड़िहारी गांव के पास जल विद्युत परियोजना स्थापित है ,इससे बिहार के बड़े हिस्से को सप्लाई होती है। शुक्रवार की रात्रि गोपनीय सूचना के आधार पर बगहा एसपी सुशांत सरोज अचानक विद्युत परियोजना के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे ,उन्होंने एक-एक बिंदुओ की समीक्षा किया तथा सुरक्षा बलों को आवश्यक निर्देश दिए। दो दिन पहले मोतिहारी पुलिस नेपाल सीमा से भारत में बिना कागजात दाखिल होने वाले हुनान सिटी चाइना निवासी चार लोग गिरफ्तार किया हैं। इसके साथ ही नेपाल सीमा पर तैनात एस एसबी जवान बिना पहचान पत्र के किसी को आने जाने नहीं दे रहे हैं। साथ में सामान लेकर जाने वाले लोगों की सामान की चेकिंग के अलावा स्कैन भी कराया जा रहा है। बिहार व नेपाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क एनएच 727 पर खडडा थाना की सालिकपुर पुलिस चौकी एवं हनुमानगंज थाना की पनियहवा पिकेट पर कुशीनगर पुलिस कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। हांलाकि शनिवार शाम को भारत पाकिस्तान में संघर्ष विराम की घोषणा की गई है।इसके बावजूद सुरक्षा बल पुरी तरह सतर्क है। इसके अलावा बिहार बार्डर और जिले की गोपनिय एजेंसियां व पुलिस पूरे दिन सक्रिय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed