फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Soil collected in urn by going door to door in Batesara

Kushinagar News: बटेसरा में घर-घर जाकर कलश में इकट्ठा की गई मिट्टी

Thu, 14 Sep 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Soil collected in urn by going door to door in Batesara
कसया। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत चल रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के बटेसरा में ग्राम प्रधान और सचिव के नेतृत्व में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी इकट्ठा की गई। पार्टी के पदाधिकारियों ने इसके उद्देश्य के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधान मोहनलाल गुप्त, सचिव नीरज कुमार चतुर्वेदी, प्रधानाध्यापक भरदुल प्रसाद सहित ग्रामीणों ने कलश में मिट्टी रखा। कलश लेकर गांव के मुख्य मार्ग, मोहल्लों और बटेसरा माफी में घर घर जाकर कलश में मिट्टी इकट्ठा किया गया। ग्राम प्रधान ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए बहुत से लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी शहादत की वजह से आज हम सब आजाद भारत में सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन

सचिव नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करना है। इनके संघर्ष व त्याग की बदौलत ही आज हमें आजादी मिली है। इन्हीं की याद में दिल्ली में अमृत वाटिका बनाई जा रही है। इसी के लिए कलश में मिट्टी जमा की जा रही है। इस दौरान नत्थू यादव, कुंज बिहारी, रत्नेश मिश्रा, पीयूष मिश्रा, वसुंधरा प्रजापति, संजू यादव, शीला यादव, उषा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed