फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sohsa-Dubauli Ghat will be illuminated with lamps on Dev Diwali

Kushinagar News: देव दीपावली पर दीपों से जगमग होगा सोहसा-दुबौली घाट

Mon, 11 Nov 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sohsa-Dubauli Ghat will be illuminated with lamps on Dev Diwali
कसया। क्षेत्र के गांव भठही बाबू स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को देव दीपावली अवसर पर दीपदान की तैयारी बैठक की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा और सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष कसया तहसील क्षेत्र से होकर गुजर रही छोटी गंडक नदी के सोहसा दुबौली घाट पर 15 नवंबर शुक्रवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के तत्वावधान में जन सहयोग से सायंकाल दीपदान एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन होगा। संस्था सचिव डॉ हरिओम मिश्र ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से जाना जाता है और धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन प्रातः काल नदी में स्नान, दान और सायंकाल में दीपदान का विशेष महत्व है। इसीलिए जन सहयोग से लोक आस्था के केंद्र सोहसा-दुबौली घाट पर कार्यक्रम आयोजित हो रहा। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर सहभागी होने का आग्रह किया। बैठक को नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतवंत यादव, चंदेश्वर शर्मा परवाना जी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्ष ग्राम प्रधान भठही बाबू सुबाष कान्दू व संचालन धीरज राव ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान पुजारी त्यागी बाबा, सत्यजीत सिंह, कोमल पटेल, बबलू मिश्र, आदित्य पांडेय, अश्वनी पांडेय, रमेश जायसवाल, देवानंद गौंड, बृज नारायण गौंड, हेमंत मिश्र, कृष्णमोहन, पेशकार, जयराम पटेल, हर्षित मिश्र, अमन मिश्र, ऋषिकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed