{"_id":"604fa35c8ebc3e8c9376aad2","slug":"society-will-be-better-than-buddha-and-kabir-s-ideas-vinod-malla-kushinagar-news-gkp388488884","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध और कबीर के विचारों से बेहतर होगा समाज: विनोद मल्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध और कबीर के विचारों से बेहतर होगा समाज: विनोद मल्ल
विज्ञापन
नवापार गांव स्थित केडी मेमोरियल हाईस्कूल के प्रांगण में गुजरात के डीजीपी पुलिस सुधार विनोद कुमा
- फोटो : KUSHINAGAR
बुद्ध और कबीर के विचारों से बेहतर होगा समाज: विनोद मल्ल
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। हमारा देश सदियों से विविधता में एकता के कारण दुनिया भर में खास पहचान रखता है। हम सब मध्य मार्ग विचारधारा को अपनाकर जीवन में बदलाव ला सकते हैं। आज के इस युग में बुद्ध और कबीर के विचार प्रासंगिक हैं। इसके जरिए हम अपनी संस्कृति को जीवंत रूप में ला सकते हैं।
ये बातें क्षेत्र के नवापार गांव स्थित केडी मेमोरियल हाईस्कूल के प्रांगण में गुजरात के डीजीपी पुलिस सुधार विनोद कुमार मल्ल ने कहीं। उन्होंने कहा कि आज हमें मानवता की विचारधारा को आगे बढ़ाना है। राष्ट्र में विविधता के साथ एकता लाना है। देश को समझने के लिए हमें संविधान को पढ़ना पड़ेगा। संविधान ने हमें बहुत से अधिकार दिए गए हैं, जिसका हमारे जीवन से कई बातें जुड़ी हुई हैं। दहेज के खिलाफ काम करना है तथा शिक्षा की विचारधारा को अपनाना है। इस अवसर पर रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध ने उपस्थित लोगों से भगवान बुद्ध और कबीर की विचारधारा को विस्तार से समझाया और कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को शांति और अहिंसा का मार्ग दिखया था। आज बौद्ध धर्म के सिद्धांतों पर चलने वाले राष्ट्र तेजी से तरक्की कर रहे हैं। आभार ज्ञापित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक यदुवीर सिंह ने कहा कि हम सबको संकल्प लेकर भगवान बुद्ध और कबीर की विचारधारा को आगे बढ़ाना चाहिए।
इस अवसर पर प्रबंधक ने मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार मल्ल, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराधा मल्ल एवं रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रबंधक ने बताया कि गोरखपुर जनपद के उरुवा निवासी विनोद कुमार मल्ल 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और बुद्ध तथा कबीर की विचारधारा में विश्वास रखते हैं। उसी परिप्रेक्ष्य में गोरखपुर जनपद के मुंशी प्रेमचंद पार्क में 20 मार्च को होने वाले बुद्ध एवं कबीर की विचारधारा पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने के लिउए विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व खंड शिक्षाधिकारी रामजी सिंह व संचालन हितेश सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. विजयलक्ष्मी मल्ल, विकास सिंह, पूर्व विधायक डॉ. जीएम सिंह, रामसिंह, जयराम सिंह, अजय कुमार सिंह, रामहर्ष यादव, मुकेश, राकेश, शैलेश भारती सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।