{"_id":"648762ffa09044df86006ad7","slug":"so-chenged-kushinagar-news-c-7-1-204357-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेवरही के थानाध्यक्ष बनाए गए हर्षवर्धन, 22 उपनिरीक्षकों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेवरही के थानाध्यक्ष बनाए गए हर्षवर्धन, 22 उपनिरीक्षकों का तबादला
Mon, 12 Jun 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
हनुमानगंज व बरवापट्टी के थानेदार का कार्यक्षेत्र बदला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुशीनगर जिले में कानून व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने महकमे में फेरबदल किया है। हर्षवर्धन सिंह को सेवरही का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा 22 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आईजीआरएस सेल प्रभारी हर्षवर्धन सिंह को सेवरही थानाध्यक्ष बनाया गया है। हनुमानगंज थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान को आईजीआरएस सेल प्रभारी बनाए गए। पर्यटन थानाध्यक्ष अजय पटेल को हनुमानगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। बरवापट्टी थानाध्यक्ष जितेंद्र टंडन को पर्यटन थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
एसपी ने बताया कि चौराखास थाने में तैनात उपनिरीक्षक अजीत कुमार को बरवापट्टी का थानेदार बनाया गया है। चौकी प्रभारी मथौली चंद्रभूषण पांडेय को हाटा, अभय कुमार को चौकी प्रभारी मथौली बाजार बनाया गया। रविंद्रनगर थाने से दीपक सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा सेवरही बनाया गया। पुलिस लाइंस से निरंजन राय को एसएसआई नेबुआ नौरंगिया की तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी कस्बा कप्तानगंज के विजय शंकर यादव को रामकोला भेजा गया। सदर कोतवाली के सुभाष चौक पुलिस चौकी के प्रभारी देशराज सरोज को तमकुहीराज डिबनी बंजरवा चौकी प्रभारी बनाया गया है। चौकी प्रभारी हाइवे कसया शनि जावला को सुभाष चौक पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया है।
तरयासुजान से आशीष सिंह को चौकी प्रभारी हाइवे थाना कसया भेजा गया। कसया से विवेक पांडेय को चौकी प्रभारी कुशीनगर बनाया गया। चुनाव सेल से पीएन सिंह को चौकी प्रभारी कटाई भरपुरवा जटहां बाजार बनाया गया। खड्डा से साहबलाल यादव को थाना हाटा, पुलिस लाइंस से शेषनाथ यादव को कसया, आशुतोष जायसवाल को सेवरही, सेराज को रामकोला, देवेंद्रनाथ चौबे को चौराखास भेजा गया है। कप्तानगंज से अतुल कुमार को थाना कसया, कसया से दीनबंधु को कप्तानगंज थाने पर भेजा गया है।