फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smuggler caught with ganja

Kushinagar News: गांजा संग दबोचा गया तस्कर

Mon, 20 Oct 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Smuggler caught with ganja
कसया। स्थानीय पुलिस तक शिकायत पहुंचने के बाद गुमटी में अवैध तरीके से गांजा बिक्री पर रोक नहीं लग रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने तस्कर को 1.05 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ले वालों का आरोप है कि काफी दिनों से तस्कर गुमटी में अवैध तरीके से गांजा बेचता था। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के धुनवलिया गांव निवासी गयासुद्दीन कसया नगर पालिका क्षेत्र में गुमटी में रखकर अवैध तरीके से गांजा बेच रहा था। इसकी शिकायत कई बार मोहल्ले वाले पुलिस से कर चुके थे, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाए टाल-मटोल कर रही थी। सोशल मीडिया पर शनिवार को अवैध तरीके से गांजा बेचने का वीडियो वायरल होने लगा।
विज्ञापन

हरकत में आई पुलिस ने आरोपी गांजा तस्कर गयासुद्दीन को भलुही मदारी पट्टी रोड से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस ने 1.05 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार गांजा की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed