फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smuggler caught with 90 liters of liquor

Kushinagar News: 90 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर

Thu, 05 Sep 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 05 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Smuggler caught with 90 liters of liquor
तमकुहीराज। सीमावर्ती थानों के पुलिस की सतर्कता के बावजूद शराब तस्कर विभिन्न मार्गों से शराब लेकर बिहार में आसानी से दाखिल हो जा रहे हैं। बुधवार को बिहार पुलिस व मद्य निषेध विभाग ने सीमावर्ती तरयासुजान थाना क्षेत्र निवासी एक शराब तस्कर को 90 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जिला मद्य निषेध उत्पाद अधिकारी गोपालगंज अमृतेश कुमार ने बताया कि बुधवार को संयुक्त टीम हाईवे से गुजर रहे वाहनों की जांच कर रही थी। सूचना मिली की एक शराब तस्कर बाइक से शराब लेकर बिहार की सीमा में दाखिल हो चुका है। सूचना के बाद सक्रिय हुई टीम ने बिहार के कुचायकोट थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप घेराबंदी कर हाईवे से गुजर रहे सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघनता से जांच करने लगी। इसी दौरान एक बाइक को देख पुलिस ने रोक लिया। उसकी तलाशी लेने पर प्लास्टिक के दो ड्रम में रखे 450 पीस (करीब 90 लीटर) देसी शराब के टेट्रा पैक बरामद किए गए। एक बारगी देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि इसके अंदर शराब की खेप होगी। टीम ने शराब व बाइक को जब्त करते हुए तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेदुपार नवका टोला निवासी बिरिराज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed