फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smuggler arrested with illegal liquor worth three lakhs

Kushinagar News: तीन लाख की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with illegal liquor worth three lakhs
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने बलुचहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। कार से पंजाब निर्मित 340 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस की गिरफ्त में आया शराब तस्कर पंजाब का रहने वाला है। कुशीनगर के रास्ते शराब की तस्करी करता था। काफी प्रयास के बाद पुलिस के हत्थे तस्कर चढ़ा। दिसंबर में खड्डा पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को नगर के बलुचहां नहर पुलिया के पास से एक अंतरराज्यीय शराब तस्करी करने वाले शराब तस्कर कुशीनगर के रास्ते बिहार में अवैध शराब की तस्करी करता है। शराब तस्करी में लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करता है। पुलिस की माने तो पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बिहार लेकर बृहस्पतिवार को जा रहा था। सूचना पर सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस नगर में अलग-अलग जगहों पर वाहनों की जांच शुरू कर दिया। बलुचहां नहर पुलिया के पास एक लग्जरी कार आती हुई दिखाई। पुलिस ने कार को रोक कर तलाशी लिया तो कार की डिक्की में रखी 340 बोतल अलग-अलग ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब मिली। शराब की बोतलों पर सेल इन पंजाब ओनली लिखा गया था। पुलिस की जांच में कार का नंबर प्लेट फर्जी मिला। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पुलिस ने पंजाब जिला के भटिंडा थाना क्षेत्र संगत मंडी के मकान नंबर 31/1 ढितलो पत्ती सतग्राम गुरुसर सहनेवाला का निवासी लखवेंद्र सिंह के रूप में की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा व पंजाब आदि राज्यों से अंग्रेजी शराब की तस्करी करने की बात स्वीकार किया। बरामद शराब और कार की कीमत पंद्रह लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed