फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six vehicles collided on the highway in dense fog, driver injured

Kushinagar News: घने कोहरे में हाईवे पर टकराए छह वाहन, चालक जख्मी

Sat, 21 Feb 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Six vehicles collided on the highway in dense fog, driver injured
रामकोला क्षेत्र के पडरौना मार्ग पर इन्दर सेनवा मोड पर कोहरा में दुर्घटनाग्रस्त वाहन।स्रोत-सोशल 
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र में एनएच-730 स्थित गांव के मोड़ के पास घने कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह छह वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में चालकों को हल्की चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार, एनएच-730 स्थित इंद्रसेना गांव के मोड़ के नजदीक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की मैजिक गाड़ी टक्कर हो गई, इसमें मैजिक सड़क पर पलट गई। घने कोहरे के चलते सड़क पर दृश्यता कम रही। पीछे से दो मैजिक गाड़ियां पहले से पलटी गाड़ी से टकरा गईं। कुछ ही देर में एक ऑटो और एक बाइक भी भिड़ गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पलटी मैजिक गाड़ी को सड़क से हटवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

रामकोला क्षेत्र के पडरौना मार्ग पर इन्दर सेनवा मोड पर कोहरा में दुर्घटनाग्रस्त वाहन।स्रोत-सोशल 

रामकोला क्षेत्र के पडरौना मार्ग पर इन्दर सेनवा मोड पर कोहरा में दुर्घटनाग्रस्त वाहन।स्रोत-सोशल 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed