{"_id":"681bb7f8856d8cb525097a41","slug":"six-teak-trees-were-cut-down-and-fined-rs-50000-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-137024-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सागौन के छह पेड़ काटे, 50 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सागौन के छह पेड़ काटे, 50 हजार जुर्माना
Thu, 08 May 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 08 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर कोइरी टोला में बुधवार को सागौन के पेड़ काटे जाने की सूचना पर हाटा रेंजर अमित श्रीवास्तव ने अपनी टीम भेजकर कटे हुए सागौन की लकड़ी जब्त कर ली। आरोपी मोहम्मद कलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पचास हजार जुर्माना वसूल किया।
वन सुरक्षा माह में हाटा रेंजर की ओर से की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से वन माफियाओं में दहशत का माहौल है। रेंजर हाटा ने वन माफियाओं को चेतावनी दी है कि पकड़े जाने पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्हाेंने किसानों से अपील किया की किसान खुद वन विभाग के ऑफिस में आकर पेड़ काटने का परमिट कराकर ही लकड़ी का कटान करें। किसी माफिया के बहकावे में न आएं। मौके पर छापा मारने वाली टीम में भगवान राम वन दरोगा, इन्द्रजीत यादव, सुदामा आदि शामिल रहे।