{"_id":"68eab485d23954dfe0040846","slug":"six-bags-of-gram-flour-did-not-have-the-date-and-batch-number-the-team-seized-them-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146994-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेसन की छह बोरियों पर नहीं थी तिथि व बैच नंबर, टीम ने किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेसन की छह बोरियों पर नहीं थी तिथि व बैच नंबर, टीम ने किया सीज
Sun, 12 Oct 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को जिले में अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच की। जांच के दौरान कस्बा के स्टेशन रोड स्थित एक किराने की दुकान में रखी बेसन की छह बोरी पर न तो निर्मित तिथि, बैच नंबर और न ही निर्माता कंपनी का नाम मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए बेसन का नमूना एकत्र किया, उसके बाद बेसन की सभी छह बोरी सीज कर दुकानदार को सौंप दिया।
सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय के साथ शनिवार को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन रोड स्थित रमेश अग्रहरि के किराने की दुकान की जांच की गई। संदेह के आधार पर दुकान में रखे बेसन का नमूना लेते वहां मिले बेसन की छह बोरी सीज कर दुकानदार को सुपुर्द कर दिया गया। उधर इस कार्रवाई की भनक मिलते ही कस्बा के कई मिठाई और किराने के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर वहां से भाग गए।
उन्होंने बताया कि कस्बा के रमेश अग्रहरि की दुकान में रखे बेसन की बोरी पर राजधानी मेट्रो लिखा था, लेकिन उसकी बोरी पर निर्मित तिथि, बैच नंबर और निर्माता कंपनी का पता नहीं था। इसको गंभीरता से लेते हुए बेसन का नमूना एकत्र कर बेसन की सभी छह बोरी सीज करते हुए दुकानदार को सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एकत्र नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।