फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Siwan-Gorakhpur Passenger and DEMU will be restored from today, convenience will increase

Kushinagar News: सिवान-गोरखपुर पैसेंजर और डेमू आज से होंगी बहाल, बढ़ेगी सहूलियत

Wed, 07 May 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Siwan-Gorakhpur Passenger and DEMU will be restored from today, convenience will increase
तमकुहीरोड। गोरखपुर में मेगा ब्लाॅक के चलते 21 दिन से निरस्त गोरखपुर कैंट-सिवान पैसेंजर ट्रेन और बीते 14 दिन से निरस्त सिवान-गोरखपुर डेमू ट्रेन का संचालन बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसके संचालन से क्षेत्र के लोगों को सिवान तक की यात्रा करने में सहूलियत होगी। इसके पहले निरस्त चल रही गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस और गोरखपुर-पाटलीपुत्र मेल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित सुबह में गोरखपुर से पाटलिपुत्र और रात में पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली गोरखपुर-पाटलीपुत्र ट्रेन को 14 अप्रैल से तीन मई तक के लिए और सुबह में नियमित गोरखपुर कैंट से सिवान तक और शाम मे सिवान से गोरखपुर कैंट तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को 17 अप्रैल से छह मई तक के लिए निरस्त कर दिया गया था। इससे बिहार के सिवान तक यात्रा करने वाले क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। निरस्त इन ट्रेनों का संचालन पुन: बुधवार से शुरू हो जाएगा। वहीं इस रेल मार्ग पर छपरा से गोमतीनगर तक के लिए चलने वाली गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस का संचालन कुछ दिन पहले शुरू किया जा चुका है। अभी भी इस रेल मार्ग पर संचालित होने वाली गोरखपुर कैंट-सिवान और सिवान-गोरखपुर पैसेंजर समेत दो ट्रेनों का संचालन भी सात मई से आरंभ हो जाएगा। क्षेत्र के अशोक कुमार वर्मा, मायाशंकर निर्गुणायत, जयंत जायसवाल, अनुज सोनी, ओंमप्रकाश वर्मा, शंभु गुप्ता आदि ने कहा कि निरस्त इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed