फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sit-in called off following XEN's assurance.

Kushinagar News: एक्सईएन आश्वासन के बाद धरना समाप्त

Sat, 25 Jul 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sit-in called off following XEN's assurance.
तमकुहीरोड। भैरव नगर घघवा जगदीश बिजली उपकेंद्र पर बिजली की समस्याओं के लेकर बुधवार से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को बिजली निगम के एक्सईएन और अनशनकारी सपा नेता मधुरश्याम राय के बीच वार्ता और आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। अनशनकारियों का कहना था कि उनकी समस्याओं के समाधान में विलंब हुआ तो वह दोबारा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सेवरही क्षेत्र में लगातार बिजली की समस्याओं को लेकर सपा नेता मधुरश्याम राय की अगुवाई में बिजली उपकेंद्र भैरव नगर घघवा जगदीश में ग्रामीण तीन दिन से धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को बिजली निगम के एक्सईएन आरके गौतम, एसडीओ धर्मेद्र कुमार मल्ल, जेई विकास कुमार साहनी धरना स्थल पर पहुंचे और धरना दे रहे लोगों से वार्ता की। एक्सईएन ने अनशनकारियों की समस्याएं सुनीं और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना संपन्न हो गया। इस दौरान प्रेमचंद्र यादव, जाकिर हुसैन, बबलू अली गाजी, गोरख निषाद, आनंद यादव, राकेश पाल, दिनेश चौहान, प्रेमचंद यादव, मुख्तार अली, देवीलाल यादव,अरमान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed