फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sister-in-law's son stabbed in a dispute over exorcism, serious

Kushinagar News: झाड़-फूंक के विवाद में जेठानी के बेटे को छुरा मारा, गंभीर

Thu, 22 Aug 2024 06:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 22 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law's son stabbed in a dispute over exorcism, serious
हाटा। झाड़-फूंक के चक्कर में मंगलवार देर रात हुए विवाद में देवरानी ने जेठानी के चार वर्षीय बेटे पर छुरे से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को लेकर परिजन सीएचसी पर पहुंचे। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दो देवरानियों और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के पगरा गांव के रामानंद चौहान के तीन बेटे हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात बड़े बेटे बृजभान की पत्नी गंगू देवी और उदयभान की पत्नी पुनीता व उपेंद्र की पत्नी झीमा एक-दूसरे पर झाड़-फूंक कराने का आरोप लगाने लगीं। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। बृजभान का आरोप है कि पिता रामानंद और मां बरसाती देवी के ललकारने पर बृजभान चौहान के चार वर्षीय बेटे रूपेश पर झीमा ने घर में रखे छुरे से कई वार कर दिए। बच्चा अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने बृजभान की तहरीर पर रामानंद, बरसाती देवी, झीमा और पुनीता के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि रामानंद और उनकी पत्नी बरसाती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed