{"_id":"6539700a089d0fd5e3043a19","slug":"sir-mother-did-not-die-of-epilepsy-maternal-uncle-murdered-her-by-strangulation-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-6660-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: साहब! मिर्गी से मां की मौत नहीं हुई, मामा ने गला दबाकर की है हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: साहब! मिर्गी से मां की मौत नहीं हुई, मामा ने गला दबाकर की है हत्या
Thu, 26 Oct 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
- नवासा पर तीन बेटों को लेकर रहती थी महिला, चचेरे भाई से जमीन का चलता था विवाद
- रात को मेला से लौटे बेटे तो बिस्तर पर पड़ा था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मेला से लौटे बेटे तो घर के अंदर मां का शव बेड पर मिला। इसकी खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। घरवालों ने पुलिस को जानकारी रात में ही दी, लेकिन सुबह पहुंची पुलिस मिर्गी से महिला की मौत होने का दावा करते हुए कार्रवाई से कतराने लगी। जिद करने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे ने चचेरे मामा पर जमीन के विवाद में मां की हत्या का आरोप लगाया है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के बिनटोली की रहने वाली 44 वर्षीय शीला देवी की शादी कुबेरस्थान थाना खेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अनिरूद्ध के साथ हुई थी। पति की मौत के बाद शीला तीन बेटों को लेकर अपने मायके में रहने लगी। जमीन को लेकर चचेरे भाई से शीला का विवाद चलता है।
आरोप है कि कुछ दिन पूर्व शीला के साथ चचेरे भाई ने मारपीट किया था। इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शीला के बेटे श्याम कुमार ने बताया कि चचेरे मामा का मां के साथ अक्सर विवाद रहता था और जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
मंगलवार को तीनों भाई दशहरा का मेला घूमने चले गए। मां घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच चचेरे मामा ने मां का गला दबाकर मार डाला। देवी प्रतिमाओं के पास डीजे के शोर की वजह से इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। देर रात मेले से जब बेटे घर पहुंचे तो मां का शव बिस्तर पर पड़ा था।
रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी तीनों भाइयों ने दी। रात को फोन कर महिला की हत्या की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन मेला में व्यस्त होने के कारण पुलिस बुधवार को सुबह पहुंची। दरवाजे पर पहुंचते ही पुलिसवाले घटना की जानकारी लेने के बाद बोले कि महिला को पहले से कोई बीमारी थी। घरवाले बताए कि कभी-कभी झटका आता था।
इस पर पुलिसकर्मी बोले कि उसे मिर्गी की बीमारी होगी। उसी से मौत हुई है। शव का दाह संस्कार कर दो, लेकिन घरवाले पुलिस की एक नहीं सुने और शव का पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ गए। दो घंटे बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शीला के बेटे श्याम कुमार ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और आरोपी पक्ष को बचाने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में विशुनपुरा थाने के एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि महिला को मिर्गी की बीमारी थी। उसी से मौत हुई है। घरवालों के कहने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर मुकदमे की कार्रवाई होगी।