फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sir, I have come for the third time, now please solve it.

Kushinagar News: तीसरी बार आया हूं साहब, अब तो समाधान कर दीजिए

Sun, 20 Nov 2022 04:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
Sir, I have come for the third time, now please solve it.
कप्तानगंज संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम रमेश रंजन और सीडीओ गुंजन द्विवेदी। - फोटो : KUSHINAGAR
साहब, तीसरी बार तहसील समाधान दिवस में आया हूं। मेरी समस्या जस की तस बनी हुई है। आप से बड़ी उम्मीद है कि इस बार मेरी समस्या खत्म हो जाएगी। यह फरियाद शनिवार को कप्तानगंज तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में पडरौना, कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी योगेश पुत्र मुनेश्वर ने डीएम रमेश रंजन से लगाई। पीड़ित योगेश ने डीएम को बताया कि उनके घर रास्ते पर दबंगों ने अतिक्रमण कर लिया है। समस्या समाधान के लिए वह तीसरी बार तहसील दिवस में आए हैं। पीड़ित ने डीएम को बताया कि उनकी समस्या समाधान के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीं जाते हैं। यह मामला सामने आने पर डीएम ने तत्काल टीम बनाकर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


शनिवार को कप्तानगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम रमेश रंजन और सीडीओ गुंजन द्विवेदी मौजूद थे। उनके सामने कुल 83 मामले आए। राजस्व के 48, पुलिस 10, विकास के दो, अन्य 23 मामले आए। इसमें से राजस्व के 11 मामलों का निस्तारण हुआ। खड्डा तहसील में एडीएम देवी दयाल वर्मा और एएसपी रितेश कुमार सिंह ने लोगों की समस्या सुनीं। इस बीच कुल 42 मामले आए। छह का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को एडीएम ने संबंधित विभाग को अविलंब निस्तारित कराने को कहा।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण 14 दिन के भीतर किसी भी दशा में करें, ताकि अगले समाधान दिवस में यह शिकायत दोबारा न आए। शिकायतों के निस्तारण में कर्मचारी अपने उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर मौके पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने आयुष्मान कार्ड की ली जानकारी
डीएम ने कप्तानगंज और रामकोला सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से भी आयुष्मान कार्ड के बारे में विशेष जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी दशा में आयुष्मान कार्ड को लेकर ढिलाई न बरती जाए। ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कप्तानगंज नगर पंचायत के तरफ से खरीदी गई। इसके बाद उन्होंने छह ई-रिक्शा गीला कचरा वाहन को हरी झंडी दिखाकर डीएम और सीडीओ ने रवाना किया।

डीएम के सामने बोले फरियादी
केस एक

डीएम के सामने फरियाद लेकर पहुंचे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पेमली निवासी विंद्रेश सिंह पुत्र मंजीत सिंह ने कहा कि उनके गांव में एक-एक व्यक्ति को दो-दो शौचालय दिया गया है। इसकी शिकायत लेकर छह माह से जिलाधिकारी से लगाए संपूर्ण समाधान दिवस में करता हूं। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

केस दो
रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही के टोला परसिया निवासी छेदी साधु फरहारी बाबा ने कहा कि पिछले एक वर्ष से उनकी भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा किया है। इसको लेकर वह कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

केस तीन
कप्तानगंज कस्बे के रामनरेश अग्रहरि ने कहा कि कप्तानगंज कस्बे में सीलिंग और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर बरसों से लड़ाई लड़ रहा हूं, लेकिन अभी तक प्रशासन ने अवैध कब्जे से इस सरकारी भूमि से हटाने में विफल रहे।


तहसील समाधान दिवस में सभी समस्याओं का निस्तारण 14 दिन के भीतर करने का निर्देश दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिथिलता बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। -रमेेश रंजन, डीएम कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed